दुर्ग ब्रेकिंग: दुर्ग जिला अस्पताल में इंजेक्शन देने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया……
दुर्ग जिला अस्पताल में इंजेक्शन देने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया
दुर्ग, 17 सितंबर 2025: सिद्धार्थ नगर निवासी प्रभाष सूर्या (23 वर्ष) की दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने चूहा मारने की दवा खा ली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था।

परिजनों का आरोप है कि सुबह उल्टी कराने का इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई और इंजेक्शन लगाने वाली नर्स भी गायब हो गई।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन आशीषन मिंज ने कहा कि चिकित्सीय प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया गया था। जांच में पाया गया कि गैस ना बनने पर दिया गया इंजेक्शन मरीज को लगाया गया था। प्रशासन ने 3 डॉक्टरों की जांच टीम बनाई है और पोस्टमॉर्टम की वीडियो ग्राफी की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।
इस घटना के बाद अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूर्व विधायक अरुण वोरा परिजनों को समझाने पहुंचे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन प्रशासन ने दिया है।

