CG BREAKING: राज्य में पहली बार होगी योग प्रशिक्षकों की भर्ती – गजेंद्र यादव
ऐतिहासिक उपलब्धि – छत्तीसगढ़ में योग प्रशिक्षकों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त
छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। बैठक में योग प्रशिक्षकों की भर्ती संबंधी विषय पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री जी के घोषणानुसार 5000 शिक्षकों की भर्ती में 146 योग प्रशिक्षकों की भर्ती घटाये जाने का प्रकरण उठा था जिसे स्वयं मंत्री जी ने स्पष्ट कर दिया है योग प्रशिक्षकों के भर्ती हेतु नियम प्रक्रिया बनाकर भर्ती शीघ्र की जाएंगी।

यह बैठक ऐतिहासिक रही, जो पिछले 10 वर्षों से योगसंघ द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
माननीय मंत्री जी ने स्पष्ट घोषणा की
“छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार योग प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी।”
मुख्य निर्णय:
1. आगामी दिनों में 146 योग प्रशिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
2. इसके लिए नया नियम तैयार किया जाएगा और विशेषज्ञ समिति का गठन होगा।
3. यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “योगमय भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री जी ने संघ के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घकालिक प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. खोमेश साहू (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. ज्योति साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष), रश्मि वर्मा, प्रेम खैरवार, पंकज यादव, बंटी सिंह ठाकुर, मोहित कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संघ के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर जी ने इस उपलब्धि पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

