दुर्ग ब्रेकिंग: आयुष विभाग के मार्गदर्शन में चिचा में संपन्न हुआ पांच दिवसीय योग शिविर
संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिचा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिचा में 17 जून से 21 जून तक रोज प्रातः 7 से 9 बजे तक योग शिविर का आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन समापन किया गया।

इस वर्ष ” योग संगम हरित योग ” के अंतर्गत गतिविधियों में वृक्षों का वितरण, बच्चों द्वारा चित्रकला, निबंध लेखन, आंगनबाड़ी में गर्भवतियों के लिए योग सत्र, ग्राम पंचायत से महिलाएं और पुरुषों हेतु विशेष योगाभ्यास का आयोजन योग प्रशिक्षक एमन बारले द्वारा किया गया।
जिसमें चिचा आयुर्वेदिक औषधालय से डॉक्टर सोनिया हिषिकर, श्री सौरभ पाण्डेय, श्रीमती बूंदा बाई यादव का विशेष सहयोग रहा। आज के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के योगसंगम में सभी शिक्षक गण, पंचायत से सरपंच श्री पुकेश साहू जी, सचिव श्री नरेश साहूजी, जनपद सदस्या धमधा श्रीमती प्रीति देवांगन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उपस्वास्थ्य केंद्र से कर्मचारी, स्वच्छता समूह के सदस्यों और ग्रामीण जनों ने योगाभ्यास में भाग लिया। योग शिविर में कुल 1377 लोग लाभान्वित हुए।
प्रतिदिन अंकुरित चना, मूंग, काढ़ा, के सेवन और उसके लाभ के बारे में भी जानकारी देकर वितरण किया गया। डॉ सोनिया हिषिकर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा योग संबंधित जानकारी देते हुए सभी के स्वास्थ्य की मंगल कामना भगवान धन्वंतरि के चरणों में पूजा अर्चना करके किया गया। साथ ही सभी को रोज योग करने हेतु संकल्पित किया गया।

