दुर्ग ब्रेकिंग: ग्राम दारगांव में महिला कमांडो सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन, 200 महिला कमांडो हुईं शामिल

04 जिलों के 40 गांवों की 200 महिला कमांडो हुईं शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिशा-निर्देशानुसार में आयोजित कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क।। दुर्ग : आज दिनांक 23.01.2026 को थाना धमधा क्षेत्र के ग्राम दारगांव में महिला कमांडो सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम रहीं।

 

इस सम्मेलन में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों के लगभग 40 गांवों से 200 महिला कमांडो ने सहभागिता की। महिला कमांडो को सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन का विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा कानून के दायरे में रहकर कार्य करने, किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लेने एवं शांतिपूर्ण तरीके से जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

 

🔹 प्रशिक्षण एवं पुलिस दिशा-निर्देश :

सिविल डिफेंस प्रशिक्षण: आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा का विधिवत प्रशिक्षण

विधिक सीमाएं: सदैव कानून के दायरे में रहकर कार्य करने के निर्देश

अनुशासन: किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लेने की स्पष्ट हिदायत

जागरूकता अभियान: सामाजिक जागरूकता अभियान शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से संचालित करने के निर्देश

पुलिस समन्वय: आपदा/आपात स्थिति में पुलिस व प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के माध्यम से महिला कमांडो को कैप एवं बैच प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्ग श्री मणिशंकर चन्द्रा, एसडीपीओ बेमेतरा श्री विनय साहू, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड (SDRF) श्री नागेंद्र सिंह, थाना प्रभारी धमधा श्री रामनारायण ध्रुव, ग्राम सरपंच श्रीमती केजिया ठाकुर, श्री राकेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री रफीक खान द्वारा किया गया।

 

यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं जन-सुरक्षा की दिशा में दुर्ग पुलिस की एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!