दुर्ग ब्रेकिंग: फिल्टर प्लांट में विद्युत मेंटेनेंस का कार्य 8 घंटे चला द्वितीय पाली की पानी सप्लाई हुई प्रभावित

 

महापौर श्रीमती बाघमार के मार्गदर्शन में जलगृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने अधिकारियो के साथ कार्यों का लिया जायजा:

 

दुर्ग/ 5 जुलाई।रायपुर नाका स्थित 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट से सभी टंकियों में सुचारू रूप से पानी भरने विद्युत व्यस्था चुस्त दुरस्त रखने प्लांट में स्थापित 1 हजार केवी उच्च क्षमता के विद्युत सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर को नमी से बचाने पैनल बोर्ड को बाहर स्थापित करने व अन्य मेंटेनेंस कार्य हेतु आज नगर निगम के जलगृह विभाग द्वारा शटडाउन किया गया था जिसमें इलेक्ट्रिकल तकनीकी कर्मियों द्वारा लगभग 8 घंटे से अधिक समय तक कार्य किया गया किंतु कार्य कि आधिकता व देर शाम बारिश के चलते कार्य स्थगित किया गया है जिसके लिए आगामी दिनों में एक बार फिर शट डाउन लेकर कार्य पूर्ण किया जाएगा।रविवार सुबह पानी सप्लाई नार्मल हो जाएगी।

 

महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश में चल रहे कार्य का अवलोकन करने जल विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन भी मौके पर पहुंचकर कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियो का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बरसात के दिनों में पानी सप्लाई के लिए बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखने हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

ईस अवसर पर जलगृह विभाग के उप अभियंता मोहित मरकाम,जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे विद्युत मेंटेनेंस के चलते बघेरा,बोरसी,पोटिया कातुलबोर्ड,सिकोला बस्ती,गंज मंडी,फिल्टर प्लांट टंकी व पुलगांव के टंकियों से द्वितीय पाली का पानी सप्लाई नहीं हुआ रविवार सुबह से पानी सप्लाई नार्मल रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!