CG BREAKING: मोमोज प्रेमी अलर्ट! एक गलती ने 50 लोगों को पहुंचाया अस्पताल
धमतरी जिले में नेपाली मोमोज खाने से 50 से अधिक लोग बीमार, प्रशासन सतर्क
धमतरी, छत्तीसगढ़। जिले के मगरलोड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बड़ी संख्या में लोग पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब तक 50 से अधिक लोग, जिनमें 13 बच्चे शामिल हैं, बीमार पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी प्रभावित लोगों ने मेघा चौक के पास स्थित एक दुकान से नेपाली मोमोज खाए थे
भैंसमुंडी, बेलरदोना, मेघा, अरौद, गिरौद, खैरझिटी, भोथीडीह और जामली गांवों के निवासियों में अचानक समान लक्षण दिखाई दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच में पाया कि अधिकतर मरीजों ने एक ही स्थान से मोमोज खरीदे थे, जिसके सेवन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।
मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 से अधिक मरीज भर्ती किए गए। इनमें 13 बच्चे (18 वर्ष से कम) 5 वयस्क
शामिल हैं।
अधिकांश मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 5 मरीजों का उपचार अभी भी जारी है। इसके अलावा कई लोग आसपास के अन्य अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोमोज बेचने वाले दुकान संचालक का सैंपल जांच के लिए भेजा है क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर और मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं फ़ूड सेफ़्टी विभाग ने दुकान को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जांच रिपोर्ट आने तक संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

