CG BREAKING: आधी रात का हंगामा: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक की गांव में बंधक बनाकर पिटाई……

सरगुजा: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सरगुजा संभाग के लखनपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तेलाई कछार गांव के एक युवक ने आधी रात को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पुहपुटरा गांव का रुख किया। लेकिन युवक के इरादों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक और महिला दोनों शादीशुदा हैं, लेकिन उनके बीच प्रेम संबंध जारी था। शादी के बाद भी दोनों लगातार मोबाइल पर संपर्क में थे। जैसे ही युवक महिला से मिलने उसके घर घुसा, परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद गांववालों ने युवक और महिला दोनों के हाथ-पैर बांधकर घर में ही कैद कर लिया और युवक की जमकर पिटाई की।

 

 

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

घटना के बाद गांव में एक सामाजिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायत ने फैसला सुनाते हुए महिला को उसके प्रेमी के हवाले करने का निर्णय लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

पुलिस फिलहाल मामले पर नजर बनाए हुए है और स्पष्ट किया है कि आगे की कार्रवाई सामाजिक निर्णय के अनुसार नहीं, बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!