24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद…..कांकेर हिंसा के बाद सड़क पर उतरा सर्व समाज, बंद को व्यापारी समर्थन
छत्तीसगढ़: कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर आदिवासी समाज और धर्मांतरित समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना के बाद हिंदू समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। चैंबर ने व्यापारी वर्ग से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को सफल बनाएं।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने आरोप लगाया कि प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से धर्मांतरण की गतिविधियां बढ़ रही हैं। मिशनरियों द्वारा हिंदू समाज को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है।
सर्व समाज का कहना है कि कांकेर में एक व्यक्ति पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया, विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। समाज ने दोषियों को कड़ी सजा देने और ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

