दुर्ग में सनसनी: मोहल्ले में लड़कियों का हमला, चार लोग घायल

हरिजन मोहल्ले में विवाद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई — पाँच आरोपी हिरासत में

दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थ नगर में आज  एक गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार 4–5 लड़कियों द्वारा मोहल्ले के कुछ लोगों पर अचानक हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने एसिड जैसी तरल पदार्थ फेंका तथा ब्लेड से वार किए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। — जिला पुलिस, दुर्ग 

नोट: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच जारी है। जैसे ही घटना से जुड़ी नई जानकारी सामने आएगी, पाठकों को तुरंत अपडेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!