संकल्प बजट 2026-27 – विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की ठोस आधारशिला

संकल्प बजट 2026-27 – विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की ठोस आधारशिला

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/भिलाई: भाजपा नेता एवं भिलाई Can Do पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन श्री अतुल पर्वत ने वित्त वर्ष 2026-27 के “संकल्प बजट” को विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दृष्टि को साकार करने वाला विजन दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल एक वित्तीय प्रावधान नहीं, बल्कि आने वाले दो दशकों के विकास का ब्लूप्रिंट है।

श्री पर्वत ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का अर्थ है — सशक्त किसान, आत्मनिर्भर महिलाएं, रोजगारयुक्त युवा, मजबूत अधोसंरचना और संतुलित आर्थिक व्यवस्था। यह सभी तत्व इस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र को 40% प्राथमिकता देकर सरकार ने मानव विकास को केंद्र में रखा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के कौशल विकास पर बढ़ा निवेश 2047 तक प्रदेश को ज्ञान और कौशल आधारित अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करेगा।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ‘कृषक उन्नति योजना’, सिंचाई विस्तार और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। वहीं पूंजीगत व्यय में वृद्धि, सड़क, उद्योग, डिजिटल कनेक्टिविटी और औद्योगिक कॉरिडोर पर ध्यान प्रदेश को निवेश और रोजगार का केंद्र बनाएगा।

महिलाओं के लिए संपत्ति पंजीयन शुल्क में 50% छूट, ‘रानी दुर्गावती योजना’ और स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा — ये कदम सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी को बढ़ाएंगे, जो विकसित राज्य की पहचान है।

श्री अतुल पर्वत ने कहा कि पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों — विशेषकर बस्तर और सरगुजा — में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार समावेशी विकास का प्रमाण है। जब प्रदेश का अंतिम व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा, तभी 2047 का लक्ष्य साकार होगा।

उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट दूरदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और जनसंवेदनशीलता का संतुलित उदाहरण है।

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “संकल्प बजट 2026-27” वास्तव में विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की आधारशिला सिद्ध होगा और प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!