BIG BREAKING: उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा……
भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को सौंपा।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, श्री धनखड़ ने अपने पत्र में लिखा कि डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति और प्रशासनिक कार्यों से विराम लेने की आवश्यकता है।

देश की सेवा में उनके योगदान और गरिमामयी कार्यकाल के लिए राष्ट्र कृतज्ञ है।

