दुर्ग के प्रखर नेता बिसे यादव (गुरुजी) का 73 वर्ष की आयु में निधन

दुर्ग। दुर्ग जिले की राजनीति में कभी प्रखर आवाज़ रहे बिसे यादव (गुरुजी) का निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ थे।

 

 

बिसे यादव ने शिवसेना के जरिए भाजपा को दुर्ग में खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

मोतीलाल वोरा के खिलाफ उन्होंने शिवसेना की टिकट पर चुनाव लड़ा था और उस समय यहां भाजपा का कोई जनाधार नहीं था। बावजूद इसके वे अपना जमानत बचाने में सफल रहे।

 

 

 

 

 

राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने कई नेताओं को दिशा दी। खासतौर पर सन् 1986-87 में डॉ. रमन सिंह को भाजपा से जोड़ने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।

 

 

 

 

उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 12 बजे हरनाबांधा मुक्तिधाम में किया जाएगा।

 

गुरुजी बिसे यादव को विनम्र श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!