दुर्ग ब्रेकिंग: नदी में बह गए एयरफोर्स के दो जवान, दुर्ग का एक बेटा नहीं लौटा……
दिनांक: 04 जुलाई 2025 दुर्ग जिले के निवासी एवं भारतीय वायुसेना में सेवारत जवान प्रिंसराज यादव की गुरुवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कलसा नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना नैनीताल के पास मुसाताल क्षेत्र में घटित हुई, जहाँ वे अपने साथियों के साथ पर्यटन पर गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स में कार्यरत चार जवान — प्रिंसराज यादव (छत्तीसगढ़), प्रिंस कुमार (बिहार), साहिल कुमार, और नयाल सौरभ सिंह — गुरुवार को लगभग दोपहर 12 बजे मुसाताल पहुंचे थे। उनके साथ चार युवतियां भी मौजूद थीं। सभी नदी किनारे रुके, और इस दौरान प्रिंस कुमार और साहिल कुमार नदी में स्नान हेतु उतरे।
तेज बारिश के चलते नदी का जल स्तर और प्रवाह काफी तेज था, जिससे दोनों जवान नदी की तेज धारा में बह गए। घटनास्थल पर मौजूद अन्य साथियों द्वारा तत्काल सूचना देने पर स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे।
इस घटना में प्रिंसराज यादव की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य जवान साहिल कुमार की तलाश जारी है।
भारतीय वायुसेना, जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जवान के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

