आदिवासी अमर शहीदों का पुष्पांजलि एवं सम्मान समारोह सम्पन्न…..

आदिवासी अमर शहीदों का पुष्पांजलि एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

 

 

शिवनाथ संवाद:राजनांदगांव, पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, नई दिल्ली की शाखा द्वारा संयोजक नीलकंठ गढ़े के नेतृत्व में आदिवासी अमर शहीदों को पुष्पांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासी अमर शहीद वीर नारायण, भगवान बिरसा मुंडा और रामाधीन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय एवं अन्य जिलों के सम्मानित सदस्य तथा स्वजातीय समाज का विशाल जनसमूह गरिमामय उपस्थिति में शामिल हुआ।

 

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव के पूर्व सांसद एवं महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलकंठ गढ़े, प्रांतीय महासचिव केंद्रीय गोंडवाना समाज एवं धमधा गढ़ अध्यक्ष एम. डी. ठाकुर ने की। विशेष अतिथि आत्माराम चंद्रवंशी, जिला संरक्षक कंवर समाज थे।

 

 

 

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नगरी सिहावा की लोक नृत्य टोली तथा सुर श्रृंगार स्वर साधना की प्रमुख सुश्री ममता शिंदे एवं उनकी टीम की शानदार प्रस्तुति रही।

 

 

इसके पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने जिन महानुभावों का सम्मान किया, उनमें प्रमुख थे –

  • ग्राम साजा के गुरुजी घनश्याम ठाकुर (पद्मश्री सम्मानित)
  • समाजसेवी पन्ना नेताम एवं खिलावन समाज पदाधिकारी गण
  • सीताराम ठाकुर (अध्यक्ष, ओम सत्यम शिक्षण समिति)
  • दिलीप ठाकुर (सचिव, जीवन दीप समिति जिला चिकित्सालय – जरूरतमंदों की सेवा हेतु उल्लेखनीय योगदान)
  • आर्किटेक्ट ज्ञानेश्वर ताम्रकार समाज के पदाधिकारियों सहित

यह आयोजन आदिवासी समाज के अमर शहीदों की स्मृति को समर्पित रहा तथा समाजहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के सम्मान से वातावरण गौरवपूर्ण हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!