दुर्ग ब्रेकिंग: स्वास्थ्य सेवाओं के व्यवसायीकरण के विरुद्ध आवाज उठाती ‘मानव मार्केट’ का ट्रेलर रिलीज

 

भिलाई।  छत्तीसगढ़ में निर्मित हिंदी फीचर-फिल्म ‘मानव मार्केट’ स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते व्यवसायीकरण के विरुद्ध आवाज उठाती है। शहर के प्रसिद्ध अभिनेता व निर्देशक गुलाम हैदर मंसूरी तथा निर्माता कैलाश चंद्र अग्रवाल,निम्मी रोशन सवाने और ग़ुलाम हेदर मंसूरी की इस फिल्म का ट्रेलर 3 दिसम्बर को एन. माही फिल्म्स के यू-ट्यूब चैनल पर  रिलीज़ हुआ है। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म आगामी सप्ताह में 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।  मुख्य धारा के सिनेमा में समाज को झकझोरने वाले इस विषय पर अपनी तरह की एक अलग फिल्म का ट्रेलर दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में बहुत ही गहराई और संवेदनशीलता के साथ जनता के साथ स्वास्थ्य सेवा में होने वाली अव्यवस्था को दिखाया गया है।

हैदर इस फिल्म के निर्माताओं की तारीफ़ करते हुए कहते हैं कि नागपुर निवासी निर्माता निम्मी रोशन सवाने की जब भी ज़रूरत पड़ती है वो और उनके पति रोशन सवाने अपना सब कामकाज रोक कर यहां उपस्थित हो जाते हैं। साथ ही भिलाई के निर्माता कैलाश चंद्र अग्रवाल और सिनेमा रिलीज़िंग पार्टनर मेघा अग्रवाल के बारे में बताते हैं की इन्होने पूरी टीम का उत्साह बनाए रखा है।
फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे अभिनेता ओम त्रिपाठी फिल्म की 19 दिसंबरको होने वाली रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। ओम त्रिपाठी कहते हैं फिल्म में कई संवाद ऐसे हैं जो वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर देखी जा रही अव्यवस्थाओं पर सवाल ख़ड़े करते हैं। जैसे ‘‘ये देश जहां क्रिकेट टीम की बोली कई अरबों में लगाई जाती है, वहीं हर साल भूख़मरी से कई बच्चे मारे जाते हैं।
ओम त्रिपाठी कहते हैं-फिल्म में ऐसे कई संवाद हैं जो ऐसे सवाल खड़े कर रहे हैं जिसका सामना कर पाना स्वास्थ्य सेवा जैसे पवित्र पेशे को मुनाफाखोरी का धंधा बना देने वालों के बस की बात नही। फिल्म में प्रमुख किरदार निभा रही नेहा शुक्ला का कहना है कि यह एक बेहद संवेदनशील विषय है और इस पर फिल्म बनाने बेहद चुनौतीपूर्ण था। इस लिहाज से वह अपनी भूमिका को भी बेहद हट कर मानती है। नेहा का कहना है कि उन्होंने अपना किरदान बेहद संजीदगी से निभाया है और उन्हें उम्मीद है दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे बाली कुर्रे कहते हैं, इसके जरिए जनता से जुड़े मुद्दे को सामने लाने की कोशिश की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!