CG BREAKING: सरकारी दफ्तरों में तालाबंदी की चेतावनी, मोदी गारंटी समेत 11 मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी हड़ताल…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल करने का ऐलान किया है। यह हड़ताल पूरे प्रदेश में ब्लॉक और जिला स्तर पर की जाएगी, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (डीए), लंबित एरियर्स, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और मोदी की गारंटी को लागू करने जैसी मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति नाराजगी है।

फेडरेशन ने दावा किया है कि हड़ताल के दौरान नवा रायपुर स्थित सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। इसके साथ ही निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग और स्कूलों में भी तालाबंदी की संभावना जताई गई है।

हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रदेश के पांचों संभागों में समीक्षा बैठकें की जा रही हैं और प्रत्येक जिले में संयोजकों द्वारा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कर्मचारी सामूहिक अवकाश के लिए आवेदन भी भर रहे हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख 11 मांगें

  • केंद्र के समान देय तिथि से डीए और डीआर दिया जाए
  • 2019 से लंबित डीए एरियर्स ईपीएफ खाते में समायोजित किया जाए
  • पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए
  • शिक्षकों, लिपिकों, स्वास्थ्य व महिला-बाल विकास विभाग की वेतन विसंगतियां दूर की जाएं
  • 8, 16, 24 और 32 वर्ष पर समयमान वेतनमान दिया जाए
  • सहायक शिक्षकों व पशु चिकित्सा अधिकारियों को समयमान वेतनमान मिले
  • नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित वेतन व पदोन्नति मिले
  • कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए
  • अनुकंपा नियुक्ति को निशर्त लागू किया जाए
  • 10% सीलिंग खत्म कर सभी पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!