दुर्ग ब्रेकिंग: सूने घर में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद……

सूने मकान में चोरी की घटना का खुलासा – 02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

▪️सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
▪️ थाना छावनी एवं ACCU टीम की संयुक्त त्वरित कार्यवाही
▪️ चोरी गई सम्पूर्ण मशरूका बरामद कर जप्त
▪️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/भिलाई: दिनांक 23.03.2026 को प्रार्थिया यू. येल्लमा, उम्र 50 वर्ष, निवासी श्याम नगर तेलगू मोहल्ला कैम्प 02 भिलाई द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08.02.2026 को वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित विशाखापटनम गई थी। वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला एवं अंदर रखे एलईडी टीवी, होम थिएटर, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी होना पाया गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 167/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छावनी एवं ACCU टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियों की तलाश की गई।

मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने तेलगू मोहल्ला कैम्प-02 स्थित सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद कर जप्त किया गया।

▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना कारित की गई।

▪️ घटनास्थल :
श्याम नगर, तेलगू मोहल्ला, कैम्प-02 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का विवरण :

1. विवेक मिश्रा, उम्र 20 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर कैम्प-01 भिलाई
2. एस. जगन, उम्र 19 वर्ष, निवासी सुंदर नगर कैम्प-01 भिलाई
3. एक अपचारी बालक
▪️ जप्त सामग्री :

1. 01 नग एलईडी टीवी
2. 01 नग होम थिएटर
3. 01 चांदी का कड़ा
4. 01 चांदी का कटोरा
5. 16 नग पीतल के ग्लास
6. 06 नग पीतल की गुंडी
7. 06 नग पीतल का लोटा
8. 03 नग प्याला
(कुल कीमती लगभग 45,000 रुपये)

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी एवं ACCU टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण का शीघ्र खुलासा किया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को लंबे समय तक खाली छोड़ते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!