दुर्ग ब्रेकिंग: दुर्ग के लावण्य स्टूडियो में तीन दिवसीय टेराकोटा कार्यशाला का शुभारंभ

 

दुर्ग के मीनाक्षी नगर स्थित लावण्य स्टूडियो द्वारा 25 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार को तीन दिवसीय टेराकोटा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन वरिष्ठ मूर्तिकार प्रो. शिब प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में किया गया है, जिन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में दृश्य कला संकाय से अधिष्ठाता के पद से सेवानिवृत्त होकर मूर्तिकला विभाग को अपना चौंतीस वर्ष प्रदान किया है।

उन्होंने आधुनिक मूर्तिकला के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही, छत्तीसगढ़ में अनेक छात्र-छात्राओं को कला के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की है। कार्यशाला में देशभर से राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने भाग लिया है। कार्यशाला के संयोजक श्री मोहन लाल बाराल, श्री मनोज कुर्रे एवं डॉ. छगेंद्र उसेण्डी हैं। उद्घाटन समारोह में प्रो. शिब प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ चित्रकार डॉ. सुनीता वर्मा तथा डॉ. मिताली चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार श्री योगेंद्र त्रिपाठी एवं श्रीमती विजया त्रिपाठी ने कलाकारों द्वारा निर्मित मूर्तियों का अवलोकन किया। कार्यशाला में कलाकार आधुनिक एवं पारंपरिक शैलियों पर आधारित विभिन्न विषयों पर उत्साहपूर्वक कार्य कर हैं। प्रमुख कलाकारों में श्री क्रांति लाल साहू (कुरूद), महाबली पोर्ते (बैतूल), श्री मोहन लाल बाराल (भिलाई), श्री मनोज कुर्रे (दुर्ग), डॉ. रबि नारायण गुप्ता (खैरागढ़), श्री कपिल वर्मा (खैरागढ़), श्रीमती लक्ष्मी कुर्रे (दुर्ग), श्री राजेंद्र सुंगरियां (भिलाई), डॉ. छगेंद्र उसेण्डी (खैरागढ़), श्री संदीप किन्डो (खैरागढ़), डॉ. उमेश नेताम (खैरागढ़), जयपाल टेकाम (मध्य प्रदेश), धरम नेताम (हैदराबाद), श्रीमती मनीषा वर्मा (हैदराबाद), श्री सुरेश कुंभकार (बालोद), श्री नरेंद्र साहू (दुर्ग), तृप्ति खरे (महासमुंद), श्री विमल फूटान (रायपुर) तथा श्री जितेंद्र साहू (रायपुर) शामिल हैं। ये कलाकार अपनी भावनाओं एवं कौशल को मिट्टी के माध्यम से उकेर रहे हैं।

 

कार्यशाला 25, 26 एवं 27 दिसंबर 2025 तक जारी रही। समापन में श्री योगेन्द्र त्रिपाठी, अंकुश देवांगन, मीना देवांगन, उपेन्द्र देवांगन, सरिता श्रीवास्तव, बृजेश तिवारी गुंजन शर्मा, प्रवीन कामले, डी. एस. विद्यार्थी, बी. एल. सोनी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!