भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला OBC मोर्चा अध्यक्ष पद पर तेखन सिन्हा की नियुक्ति

दुर्ग: भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेशाध्यक्ष  किरण सिंह देव एवं माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय  की सहमति से, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू  द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है।

इसी क्रम में तेखन सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष तेखन सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!