सुपेला पुलिस का कमाल! सड़क पर गुम हुआ 5 लाख रुपए का बैग, कुछ घंटों में बरामद

.थाना सुपेला पुलिस की त्वरित कार्यवाही

. व्यवसायी का रास्ते में 5 लाख बैग सहित गुमने को खोजकर लौटाया गया
.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 10.11.2025 को आवेदक जितेन्द्र जैन पिता विजय कुमार जैन उम्र 33 साल निवासी 2/1 नेहरू नगर सुपेला जिला दुर्ग जो पेशे से व्यवसायी है घर की आवश्यकता के लिए मार्बल लेने गये थे,जो रास्ते में कहीं पर इनकी एक्टिवा वाहन से बैग में रखे 5 लाख बैग सहित गिर गया,रकम व बैग गुमने की सूचना पर थाना द्वारा आवश्यक पुलिस बल लगाकर घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे एवं आमजनों से पूछताछ कर संजय गुप्ता पिता विभूतिनाथ उम्र 30 साल न्यु कृष्णा नगर सुपेला जिला दुर्ग से रकम 5 लाख बैग सहित बरामद कर आवेदक जितेन्द्र जैन पिता विजय कुमार जैन उम्र 33 साल निवासी 2/1 नेहरू नगर सुपेला जिला दुर्ग को सुपूर्द किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव,आरक्षक सुर्यप्रताप सिंह राजपुत, धर्मेन्द शुर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!