जिला चिकित्सालय में जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, दुर्ग कलेक्टर ने स्टेथोस्कोप वितरित किए

जिला चिकित्सालय में जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

जिला चिकित्सालय के टेली मेडिसिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में आज जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी बैठक कलेक्टर आदरणीय श्री अभिजीत सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज, आर एम ओ डॉ. अखिलेश यादव सहित जीवन दीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य, मानद सदस्य एवं आजीवन सदस्य गरिमामय रूप से उपस्थित रहे।

 

 

बैठक के समापन अवसर पर जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य श्री दिलीप ठाकुर जी द्वारा जिले के स्वास्थ्य सेवा सुधार हेतु चार नग स्टेथोस्कोप कलेक्टर के कर कमलों से स्टोर इंचार्ज श्री रमन गंधर्व को सौंपे गए।

ज्ञातव्य हो कि श्री दिलीप ठाकुर पहले भी नवजात शिशु के हृदय की धड़कन जांच हेतु दो डॉपलर मशीनें, मातृत्व एवं शिशु विभाग के लिए एक बड़ी आकार की सेनेटाइजर मशीन सहित कई स्वास्थ्य उपकरण जिला चिकित्सालय को प्रदान कर चुके हैं।

 

 

यह सहयोग जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!