दुर्ग ब्रेकिंग: SP विजय अग्रवाल ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला……देखें लिस्ट
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा 13 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस सूची में 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।
यह तबादला आदेश प्रशासनिक कारणों से किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्रता से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।


