CG BREAKING: CM साय ने सीताराम ठाकुर एवं दिलीप ठाकुर को ‘मानव सेवा सम्मान 2025’ से सम्मानित किया

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी द्वारा ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं समिति के सचिव व जिला चिकित्सालय जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को “मानव सेवा सम्मान 2025” से मंत्रालय में सम्मानित किया गया।

 

 

यह सम्मान उन्हें विगत 30 वर्षों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण, मार्गदर्शन शिविर, प्रतिभा खोज, निःशुल्क शिक्षा, जिला चिकित्सालय में जरूरतमंदों की सेवा एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया।

 

 

विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी पूर्व में भी गोंडवाना समाज रत्न एवं विज्ञान विकास केंद्र आदिवासी छात्रावास की छात्राओं के लिए सकारात्मक सेवा और रचनात्मक कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर चुके हैं।

इस अवसर पर श्री नीलकंठ गढ़े, केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ शासन के वन मंडल सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को हार्दिक बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!