दुर्ग ब्रेकिंग: सर्किट हाउस में हुई अहम बैठक, सभापति श्याम शर्मा ने रखी सीएम अरुण साव से प्रकाश व्यवस्था व तालाब सौंदर्यीकरण की मांग

सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम अरुण साव से सभापति श्याम शर्मा की मुलाकात:

 

विकास कार्यों हेतु राशि आबंटन को लेकर सभापति ने डिप्टी सीएम से की चर्चा:

 

शहर की जरूरतों पर सभापति श्याम शर्मा ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखा प्रस्ताव

 

 

दुर्ग। 22 अगस्त/नगर पालिक निगम।आज सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम श्री अरुण साव से सभापति श्याम शर्मा ने पार्षदों के साथ सौजन्य मुलाकात कर मांग पत्र सौप कर विकास कार्य राशि हेतु निवेदन किया,उन्होंने विकास कार्यों हेतु राशि आबंटन को लेकर डिप्टी सीएम से चर्चा की।

इस दौरान काशीराम कोसरे,मनीष साहू,कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन,संजय अग्रवाल,गुलशन साहू,रेशमा सोनकर,गुलाब वर्मा,मनोज सोनी,सरस निर्मलकर,जितेंद्र ताम्रकार,मंडल अध्यक्ष कमलेश फोखर सहित आदि मौजूद रहें।

 

सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि शहर के समग्र विकास कार्यों को गति देने एवं नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन से विभिन्न मदों से राशि आबंटन की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्युत सामग्री उपलब्ध न होने से वार्डों एवं प्रमुख मार्गों की प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अनेक स्थानों पर अंधेरे की स्थिति बन रही है, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने है कि राशि स्वीकृत होते ही प्राथमिकता के आधार पर विद्युत सामग्री खरीदी जाएगी और सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि पर्याप्त एवं व्यवस्थित प्रकाश व्यवस्था से नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

 

 

इसी प्रकार तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का विषय भी निगम की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। तालाब केवल जल-संरक्षण के साधन ही नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक धरोहर भी हैं। इनका विकास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम होगा, बल्कि शहर की सुंदरता में भी वृद्धि करेगा। नगर निगम ने शासन को पूर्व में इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था, और अब पुनः आवश्यक राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

सभापति श्याम शर्मा ने कहा शहरवासियों की सुविधा और विकास ही नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान में विद्युत सामग्री के अभाव के कारण प्रकाश व्यवस्था प्रभावित है। यह स्थिति नागरिकों के लिए कठिनाईपूर्ण है, जिसे दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। हमने शासन से अनुरोध किया है कि शीघ्र राशि आबंटन कर निगम को उपलब्ध कराया जाए। जैसे ही राशि प्राप्त होगी, प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

 

इसी प्रकार तालाब हमारे शहर की पहचान और धरोहर हैं। इनका संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम ने इस दिशा में गंभीर प्रयास शुरू किए हैं। हम चाहते हैं कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित व्यवस्था और सौंदर्यपूर्ण शहर मिले। निगम प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

सभापति ने यह भी कहा कि नागरिकों से प्राप्त सुझाव और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डों में विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उनका स्पष्ट कहना था कि शासन से अपेक्षित राशि स्वीकृत होते ही दुर्ग शहर के तालाबों और प्रकाश व्यवस्था दोनों में सकारात्मक बदलाव शीघ्र दिखाई देगा।

 

 

उन्होंने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करना ही निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!