CG BREAKING: दुर्ग जिले के स्मृति नगर में वॉशरूम से मिला भ्रूण, युवती हिरासत में…..

दुर्ग:  आज दिनांक 17 अगस्त 2025 को थाना स्मृति नगर अंतर्गत मॉडल टाउन आदर्श नगर स्थित एक किराए के मकान में साझा वॉशरूम से 5 माह का भ्रूण मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्मृति नगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मकान में किराए से रहने वाले व्यक्तियों में से एक ने वॉशरूम उपयोग के दौरान कमोड में भ्रूण देखा और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले 15 दिनों से उसी मकान में रह रही एक युवती अचानक घबराहट में घर से भाग गई थी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में युवती को तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ जारी है।

फिलहाल भ्रूण बरामद नहीं किया गया है। युवती से घटना की परिस्थितियों एवं इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही मकान के अन्य किरायेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!