कोरबा मेडिकल कॉलेज में शॉकिंग मामला: एमबीबीएस स्टूडेंट हिमांशु कश्यप ने क्यों लिया खुदकुशी जैसा कदम…..

 

कोरबा: मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस स्टूडेंट हिमांशु कश्यप का निधन

कोरबा। मेडिकल कॉलेज कोरबा के हॉस्टल में छात्र हिमांशु कश्यप (उम्र 22 वर्ष) का शव शनिवार को उनके कमरे (कमरा नंबर ए-13) में पाया गया। हिमांशु कश्यप बिलासपुर जिले के निवासी थे और एमबीबीएस के छात्र थे। उनकी अचानक मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस दुखद घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन सकते में है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की परीक्षाएं चल रही थीं। हिमांशु कश्यप परीक्षा में शामिल नहीं हुए और अपने हॉस्टल के कमरे में ही रुके रहे। इस दौरान उनके रूममेट ने उनकी हालत संदिग्ध पाई और तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचित किया।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन कोरबा पहुंचे। जबतक परिजन नहीं पहुंचे थे, कमरे को सील कर दिया गया था। परिजनों की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया गया। हिमांशु के सहपाठी, शिक्षक एवं कॉलेज प्रशासन इस घटना से गहरे शोक में हैं।

 

 

 

इस समय मामले की छानबीन चल रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना को लेकर पूरी गंभीरता से कार्यवाही करने की बात कही है। परिजनों को हर संभव मदद और सहारा देने का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!