रायपुर: दो होटलों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार; होटल मालिक फरार
रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दोनों होटलों के संचालक मौके से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
गोपनीय सूचना के बाद की गई कार्रवाई
गंज थाना पुलिस को 17 मई को सूचना मिली थी कि होटल गगन ग्रैंड और होटल आदित्य गेस्ट हाउस में देह व्यापार संचालित हो रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए एक पॉइंटर को होटल में भेजा गया। पॉइंटर ने होटल के रिसेप्शन पर मौजूद महिला रेवती साहू से सौदा तय किया और महिलाओं को बुलाने की मांग की। सौदा तय होते ही पॉइंटर ने इशारा किया और पुलिस ने दोनों होटलों पर एक साथ छापा मार दिया।
छापे में मिलीं महिलाएं, मानी देह व्यापार की बात
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर कुछ महिलाएं भी मिलीं, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वे देह व्यापार में शामिल हैं। इसके आधार पर पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
-
सुब्रत सेठी (32 वर्ष) – होटल गगन ग्रैंड का मैनेजर, निवासी जिला डेंकनाल, ओडिशा
-
रेवती साहू (30 वर्ष) – होटल आदित्य गेस्ट हाउस की मैनेजर, निवासी राजनांदगांव
-
नीलांबर बाग (29 वर्ष) – मूल निवासी बलांगीर, ओडिशा; वर्तमान में रायपुर में रह रहा
-
निशामणी बेहरा (27 वर्ष) – सुब्रत सेठी की पत्नी, निवासी डेंकनाल, ओडिशा
-
मनोज कुमार वैष्णव (40 वर्ष) – निवासी कांकेर
-
तेजेश्वर कुमार डडसेना (35 वर्ष) – निवासी महासमुंद; वर्तमान में कांकेर में रह रहा
होटल संचालक फरार
इस मामले में होटल गगन ग्रैंड के संचालक कुणाल बाग और आदित्य गेस्ट हाउस के पार्टनर सुमित फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तरह की गतिविधियां और किन होटलों में संचालित हो रही हैं।