दुर्ग ब्रेकिंग: दुर्ग जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता गोवर्धन प्रसाद जायसवाल जी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीसाबंदी रहे गोवर्धन प्रसाद जायसवाल जी का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के पश्चात आज प्रातः वार्ड क्रमांक 53, न्यू आदर्श नगर, दुर्ग स्थित निवास स्थान पर पार्थिव देह को सुबह 10 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरांत पार्थिव देह को उनके गृह ग्राम पाटन के तरीघाट ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा के दौरान अनेक लोग भावभीनी विदाई देने पहुंचे।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, लोकतंत्र सेनानी राम पाटणकर, पार्षद नरेन्द्र बंजारे, श्रीमती सविता पोषण साहू, शम्भू पटेल, दिलीप साहू, दिनेश देवांगन, संतोष तिवारी, तेखन सिन्हा, विनोद चंद्राकर, आशीष बघेल, भूपेंद्र साहू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशासनिक स्तर पर भी उन्हें पूर्ण सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्री जायसवाल जी के योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने हमेशा समाज और संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और संघर्षशील व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।

