दुर्ग शहर में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक के साथ मधुर गीत एवं आकर्षक झांकी की हुई प्रस्तुति….

दुर्ग – धार्मिक नगरी दुर्ग शहर के गंजपारा में आज पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, यह आयोजन माहेश्वरी टेडर्स गंजपारा परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें शहर में सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक जन उपस्थित होकर अपने हाथों से भगवान भोलेनाथ जी के पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किये।

ममता महेश टावरी परिवार द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें माहेश्वरी ट्रेडर्स परिसर में धर्मप्रेमियों ने उपस्थित होकर अभिषेक किये, सात शिवलिंग बनाई गई जिसमें सभी धर्मप्रेमियों ने चारों तरफ बैठकर अभिषेक किये, लगभग 100 से अधिक जोड़े ने भगवान श्री भोलेनाथ जी की पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। दुर्ग में ऐसा आकर्षित रूद्राभिषेक अभी तक देखने को नही मिला।

आमगांव से आये हुए भोले के दीवाने ग्रुप के प्रमुख मनीष शर्मा एवं साथियों ने बाबा भोलेनाथ की ऐसी आकर्षित शिवलिंग बनाई थी जिसे देख सभी भक्त भक्ति में डूब गए अभिषेक के बीच बीच मे भोलेनाथ की आकर्षित झांकी भी दिखाई गई, जिसमें शंकर भगवान का विकराल रुप एवं राधाकृष्ण जी बनाये गए जो सुंदर भजनों में धर्मप्रेमियों के बीच झूमते रहे शिव की आयी बरात में भजन में शिव जी ने सुंदर नृत्य एवं कन्हैया मोर बन आयो भजन में श्री कृष्ण जी ने नृत्य दिखाकर धर्मप्रेमियों को झूमा दिया।

अभिषेक में ममता महेश टावरी परिवार ने सभी उपस्थित धर्मप्रेमियों के लिये अभिषेक पूजन हेतु सभी सामग्री को व्यवस्थित रखा था, उपस्थित 100 से अधिक विवाहित जोड़ों ने 7 अलग अलग रूपों में बनाई गयी पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया, भोले के दीवाने ग्रुप द्वारा पूरे विधि-विधान से सभी औषधि, सभी जल एवं सामग्री से अभिषेक करवाया, अभिषेक पश्चात सभी धर्मप्रेमियों ने भोजन प्रसादी ली।
अभिषेक कराने आए मनीष शर्मा ने सभी भक्तों को मानना गायत्री मंत्र जाप करने कहा और इस मंत्र के लाभ बताए
गायत्री मानस मंत्र
जनकसुता जग जननि जानकी
अतिसय प्रिय करुनानिधान की॥
ताके जुग पद कमल मनावउँ
जासु कृपाँ निरमल मति पावउँ॥
इसका अर्थ है: “हे जनक की पुत्री, जगत की माता और करुणा के भंडार श्री राम की प्रिय जानकी! मैं आपके दोनों चरण कमलों को प्रणाम करता हूँ, जिनकी कृपा से मुझे निर्मल बुद्धि प्राप्त हो
यह मंत्र श्री रामचरितमानस के बालकांड में आता है.
मान्यता है कि इस मंत्र का नियमित जाप करने से बुद्धि शुद्ध होती है और व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती
कार्यक्रम में विशेष रूप से शहर के विधायक गजेंद्र यादव पूर्व विधायक अरुण वोरा धीरज बाकलीवाल आर एन वर्मा धीरज बाकलीवाल राजेश यादव चतुर्भुज राठी कृष्ण कुमार टावरी कैलाश रूंगटा अशोक राठी योगेन्द्र शर्मा, बंटी प्रहलाद रूंगटा प्रतिभा सुरेश गुप्ता कुलेश्वर साहू द्वारका मुकेश राठी राहुल शर्मा मनोज टावरी राजेश शर्मा गोपाल शर्मा रामदेव टावरी संतोष चांडक विनय चांडक सुरेन्द्र शर्मा सुजल शर्मा अजय शर्मा कृष्णकांत दुबे मनोज गुप्ता दिनेश शर्मा रवि पीढ़ियार नरेंद्र राठी आलोक सुराना आलोक चांडक सुरेंद्र राठी एवं सैकड़ो धर्मप्रेमी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!