CG BREAKING: दुर्ग संभाग में सरपंच की हत्या,गला रेतकर सरपंच की कर दी हत्या

बालोद । भाजपा समर्थित युवा सरपंच की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बीती रात धारदार हथियार से गला रेतकर सरपंच की हत्या की गई है। उनकी लाश पड़ोसी पोस्टमैन के घर पर मिली है।
यह घटना डौडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी चौकी के खेरथा बाजार गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही।मृतक सरपंच का नाम विक्रम सिन्हा है। पोस्टमैन रामजी प्रजाति के घर में उनकी लाश मिली है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ जिले के आला पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा कि पोस्टमैन रामजी प्रजाति और मृतक दोनों दोस्त थे। पुलिस रामजी प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!