सम्मान समारोह में सामाजिक सरोकार से जुड़े महानुभावों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान
सम्मान समारोह में सामाजिक सरोकार से जुड़े महानुभावों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान
दुर्ग। उपासना फाउंडेशन एवं ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपासना फाउंडेशन के संचालक एवं ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर तथा सचिव दिलीप ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही समाज सेविका रत्ना नामदेव भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने समाजहित में युवाओं को प्रेरित करने का संदेश दिया।

सम्मान समारोह में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. यशेश्वरी (प्राध्यापक, शॉ डॉ वा वा पा स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय) तथा पन्ना लाल नेताम (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, शा. पु. मा. स्कूल जेवरा) को दुर्ग नगर निगम की मेयर श्रीमती अलका बाघमार जी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज और शिक्षा, दोनों ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी नींव हैं। समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत ऐसे लोगों का सम्मान करना हम सबके लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, महिला मंडल तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

