साईं रथ यात्रा का भव्य स्वागत – सत्य साईं सेवा समिति द्वारा दिव्य आयोजन

शिवनाथ संवाद: श्री सत्य साई बाबा के 100वें जन्म वर्ष के पावन अवसर पर “श्री सत्य साई प्रेम वाहिनी – साईं रथ” की संपूर्ण भारत में दिव्य यात्रा जारी है। इस अद्वितीय रथयात्रा का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के प्रशांति निलयम से हुआ, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण पर है।

इस पवित्र यात्रा के क्रम में दिनांक 23 जून को साईं रथ का भव्य स्वागत पटेल चौक, दुर्ग में किया गया। सत्य साईं सेवा समिति के सदस्यों ने बाजे-गाजे के साथ रथ का आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात शिव मंदिर में आरती कर भगवान श्री सत्य साईं बाबा का पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं को शरबत का वितरण भी किया गया।

इसके बाद साईं रथ सिविल लाइन गोंडवाना भवन से होते हुए कसारीडीह स्थित प्रशांति मंदिर पहुंचा। यात्रा के दौरान समिति द्वारा संचालित बाल विकास कार्यक्रम की बच्चियों ने कलश यात्रा भी निकाली, जो श्रद्धा और संस्कृति का अनुपम संगम रही।

इस कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई समिति के सदस्यों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने वाले प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं:
छत्तीसगढ़ राज्य साईं रथ प्रभारी एवं दुर्ग जिला संयोजक श्री संदीप नायडू, राज्य आध्यात्मिक प्रभारी श्रीमती टी. अंजना राव, राज्य महिला प्रभारी अंजली पिल्लै, महिला यूथ प्रभारी शालिनी महेश, श्रीकांत नायडू, अभिलाष, श्रीमती मीना पांडे, दुर्गेश नंदिनी, मंजू तिवारी, गायत्री ठाकुर, इंद्राणी अग्रवाल, यमला साहू, सरस्वती साहू, पल्लवी देशपांडे, अन्नपूर्णा राव, पूजा साहू, सुहासिनी राव, रानी मरकाम, मंजू राजपूत, अलका तिवारी, आई.एल. साहू, आर.के. तिवारी, हरिश्चंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, के.आर. मुदलियार, गौरव सिंह, सौरभ पांडे, अरुणेश श्रीवास्तव, रंगदमन राजपूत, राजकुमार साहू, देव कुमार साहू, सुखदेव साहू, राजेंद्र मरकाम, डॉ. चंद्रकला जोशी, सीताराम ठाकुर, साईं कृष्णा, सुंदर बंसल, संजय कानखोजे, प्रशांत डोंगावकर आदि।

इस भव्य आयोजन में सभी श्रद्धालुओं ने दिव्यता, सेवा, और प्रेम का अनुभव किया। यह रथयात्रा न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत कर रही है, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण की प्रेरणा भी दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!