सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने शुरू किया पिलेट्स स्टूडियो…..बहु भी दिखी साथ में

मुंबई, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने शुरू किया पिलेट्स स्टूडियो

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने मुंबई में अपने पहले पिलेट्स स्टूडियो की शुरुआत की।

इस खास अवसर पर उनके पिता सचिन तेंदुलकर, मां अंजलि तेंदुलकर और उनकी होने वाली भाभी सानिया चंदोक भी मौजूद रहीं। रिबन काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया गया।

 

 

सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार ने इस खुशी के पल को साझा किया। सचिन ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा:

 

 

“एक माता-पिता के रूप में आप हमेशा उम्मीद करते हैं कि आपके बच्चों को कुछ ऐसा मिले जो वे सचमुच करना पसंद करते हों। सारा को एक पिलेट्स स्टूडियो खोलते देखना उन पलों में से एक रहा है जो हमारे दिलों को भर देता है।

उसने कड़ी मेहनत और विश्वास के साथ एक-एक ईंट जोड़कर इस सफर को बनाया है। सारा, हम तुम पर बहुत गर्व करते हैं। इस नई यात्रा के लिए बधाई, जिसे तुम शुरू करने जा रही हो।”

 

 

इस मौके पर सारा ने परिवार और सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया और कहा कि पिलेट्स के प्रति उनका लगाव ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!