RRB Group D Vacancy 2026: 10वीं पास की मौज, रेलवे में आ गई ग्रुप डी की 21900+ भर्ती, आवेदन भी शुरू

Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे में नई ग्रुप डी भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे युवाओं की बल्ले-बल्ले हो गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 21997 पदों पर ग्रुप डी का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। पहले रोजगार समाचार पत्र में संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई थी। अब कैंडिडेट्स www.rrbapply.gov.in पर ग्रुप डी भर्ती का पूरा विज्ञापन चेक कर सकते हैं। रेलवे ने इस नई भर्ती के लिए 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू कर दिए हैं, जो आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 तक चालू रहेंगे। वहीं एप्लिकेशन फीस 4 मार्च तक भरी जा सकती है।

RRB ग्रुप डी नई भर्ती 2026 की डिटेल्स

भर्ती बोर्ड रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
पद का नाम ग्रुप डी
विज्ञापन संख्या (CEN) No. 09/2025
पदों की संख्या 21997
ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in
आवेदन शुरू होने की तारीख 31 जनवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख और समय 2 मार्च 2026, (23:59 Hrs)
आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो कब खुलेगी 5 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026
आयुसीमा 18-33 वर्ष
सैलरी 18000/- बेसिक सैलरी
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल, मेरिट लिस्ट
आवेदन करने का लिंक RRB Group D Vacancy 2026 Apply Online
आवेदन शुल्क एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, ईबीसी माइनोरिटीज- 250/-
अन्य सभी वर्गों के लिए- 500/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!