CG BREAKING: CGPSC को मिली नई अध्यक्ष, रीता शांडिल्य करेंगी कार्यभार ग्रहण
रायपुर, दिनांक 30 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को नया स्थायी अध्यक्ष मिल गया है।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़ा निर्णय लेते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी एवं आयोग की सदस्य रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राज्यपाल महोदय ने संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति आदेश जारी किया है। रीता शांडिल्य पूर्व में आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाल रही थीं।

इस निर्णय के साथ ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को नया नेतृत्व मिल गया है, जिससे आयोग के कार्य संचालन में और अधिक मजबूती एवं पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

