जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रसूति मरीजों की बढ़ती संख्या से बढ़ी परेशानी…..कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

मातृत्व शिशु विभाग में बेड व गायनिक चिकित्सक की कमी पर ध्यानाकर्षण

दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग के 100 बिस्तरों वाले मातृत्व शिशु विभाग में प्रसूति की संख्या लगातार बढ़ने से बेड की समस्या उत्पन्न हो रही है। वर्तमान में विभाग में कार्यरत 4 गायनिक चिकित्सकों से सेवा ली जा रही है, जिनमें से एक चिकित्सक आगामी माह से सेवानिवृत्त होने जा रही हैं।

वर्तमान परिस्थिति में रेफर केस की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज इस स्थिति से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। विभाग के चिकित्सकों के अनुसार निर्धारित बेड से अधिक मरीजों की संख्या एवं गायनिक चिकित्सकों की कमी के कारण रेफर की स्थिति बन रही है।

आगामी माह में एक गायनिक चिकित्सक की सेवानिवृत्ति से यह समस्या और गंभीर हो सकती है। इस महत्वपूर्ण विषय पर जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य श्री दिलीप ठाकुर एवं मानद सदस्य श्री प्रशांत डोंगावकर द्वारा कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन के प्रत्युत्तर में जिला प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!