दुर्ग ब्रेकिंग: रिटायर्ड बीएसपी कर्मी ने की आत्महत्या, बालकनी में फंदे से लटका मिला शव

रिटायर्ड बीएसपी कर्मी ने की आत्महत्या, बालकनी में फंदे से लटका मिला शव

उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिसाली के हिंद नगर में एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर की दोपहर राकेश कुमार तिवारी (60 वर्ष), निवासी हिंद नगर, का शव उनके घर की बालकनी में फंदे पर लटका मिला।

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि मृतक ने पहले ब्लेड से हाथ की नस काटने की कोशिश की थी, परंतु असफल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से पुलिस ने एक ब्लेड बरामद किया है।

मृतक राकेश तिवारी भिलाई इस्पात संयंत्र में स्टोर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा, बहू और बेटी हैं। उनकी पत्नी सेक्टर-2 नागरिक सहकारी बैंक में कार्यरत हैं, जबकि बेटा और बहू पुणे में नौकरी करते हैं तथा बेटी खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है।

घटना वाले दिन उनका बेटा अपनी पत्नी को रायपुर एयरपोर्ट छोड़ने गया था। लौटने पर उसने पिता को फंदे पर लटका हुआ पाया और तत्काल परिवार तथा पुलिस को सूचना दी।

मृतक के करीबी मित्रों के अनुसार रिटायरमेंट के बाद वे मानसिक रूप से अकेलापन महसूस कर रहे थे। फिलहाल उतई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!