रायपुर में ड्रग्स का काला साम्राज्य ध्वस्त! पुलिस का बड़ा वार – इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क चकनाचूर
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला पैडलर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 24 घंटे के भीतर 2 अलग-अलग मामलों में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

वहीं, दिल्ली से आए 3 डीलर भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पहला मामला – इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़े 3 डीलर गिरफ्तार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पंजाब और दिल्ली से हेरोइन लाकर रायपुर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान –
- हर्ष आहूजा
- मोनू विश्नोई
- दीप धनोरिया
इनके कब्जे से कुल 27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स एवं एक वाहन जब्त किया गया है।

दूसरा मामला – महिला पैडलर गिरफ्तार
थाना कबीर नगर पुलिस ने हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला पैडलर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला की पहचान –
- हरप्रीत कौर उर्फ हैप्पी (23 वर्ष), निवासी वीर सावरकर नगर, हीरापुर, रायपुर।
उसके पास से –
- 9.5 ग्राम हेरोइन
- एक बर्गमेन स्कूटी
- एक मोबाइल फोन
कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए जब्त की गई।
महिला फरार आरोपी रूपिंदर उर्फ पिंदर के साथ मिलकर यह नेटवर्क चलाती थी। गिरोह वीडियो कॉल और लोकेशन शेयरिंग के माध्यम से बेहद चालाकी से ड्रग्स डिलीवरी करता था, ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं।
पहले ही पकड़े जा चुके हैं 5 आरोपी
इस नेटवर्क से जुड़े अन्य 5 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे 273.19 ग्राम हेरोइन, एक दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन बरामद किया गया था। उनकी पूछताछ के बाद ही महिला आरोपी हरप्रीत का नाम सामने आया।
एसएसपी का बयान
एसएसपी रायपुर लाल उम्मेद सिंह ने बताया –
“इस नेटवर्क से जुड़े और भी कई लोगों की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। 24 घंटे के भीतर की गई यह कार्रवाई ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ा झटका है। इससे रायपुर और आसपास सक्रिय नेटवर्क कमजोर होगा।”

