Saturday, May 3, 2025
Latest:
Uncategorizedछत्तीसगढ़लेटेस्ट अपडेट

BIG BREAKING: रायपुर में बीजेपी की जीत 15 साल बाद रायपुर निगम में बीजेपी की महापौर

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर निगमों में भाजपा उम्मीवार जीत रहे हैं। 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे बंपर वोटों से विजयी हुई हैं।

इधर जगदलपुर में महापौर पद पर भाजपा के संजय पांडे ने जीत दर्ज कर ली है। कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत जीती हैं। 6 निगमों में भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं 34 नगर पालिका में भाजपा और 8 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 7 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सामने आने लगा है। मतगणना स्थलों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राजनीतिक दल के प्रत्याशी और कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

देवभोग में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *