राजनांदगांव को मिला नया कलेक्टर, 2019 बैच के IAS जितेंदर यादव संभालेंगे जिम्मेदारी

राजनांदगांव को मिला नया कलेक्टर, 2019 बैच के आईएएस जितेंदर यादव संभालेंगे जिम्मेदारी

राज्य शासन ने मंगलवार की देर शाम 14 प्रशासनिक अफसरों का तबादला किया। राजनांदगांव जिले की जिम्मेदारी 2019 बैच के आईएएस अधिकारी जितेंदर यादव को सौंपी गई है। वे वर्तमान में रायगढ़ के जिला पंचायत सीईओ पद पर पदस्थ थे।

 

जिले के वर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वे भारत सरकार के टेक्सटाइल विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे। डॉ. भुरे ने करीब पांच माह तक जिले के कलेक्टर के रूप में कार्य किया।

 

नए कलेक्टर जितेंदर यादव राजनांदगांव के 33वें कलेक्टर होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे 17वें कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!