दुर्ग ब्रेकिंग: झूठा निकला अंडा ठेले वालों का अपहरण मामला, यूपी पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया……
दुर्ग, 12 सितंबर 2025 – भिलाई कैंप-1 सुभाष चौक से अंडा ठेला लगाने वाले दो भाईयों के अपहरण की खबर ने पुलिस और जनता में सनसनी फैला दी थी।

गुरुवार रात अचानक एक कार से उतरे चार से ज्यादा लोग दोनों भाइयों को उठाकर ले गए थे, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल थाने में अपहरण की सूचना दी थी। गंभीरता से लेते हुए दुर्ग पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी।

लेकिन पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने पुष्टि की है कि यह पूरी घटना झूठी थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन दोनों युवकों को उत्तर प्रदेश के जिला अंबेडकर नगर थाना सुल्तानपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 184-25 और 185-25 के तहत गिरफ्तार किया है।
इस बात की जानकारी यूपी पुलिस ने दुर्ग पुलिस को दी थी। मौके पर परिजनों को भी जानकारी दी गई।
पुलिस ने सभी पक्षों से आवश्यक पूछताछ जारी रखी है। इस पूरे मामले में तथ्य उजागर होने के बाद अन्य जांच भी तेज कर दी गई है ताकि सचाई सामने आ सके।

