दुर्ग ब्रेकिंग: नेहरू नगर स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान गर्भवती महिला से छेड़छाड़ – डॉक्टर के खिलाफ सुपेला थाने में एफआईआर दर्ज

नेहरू नगर स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान गर्भवती महिला से छेड़छाड़ – डॉक्टर के खिलाफ सुपेला थाने में एफआईआर दर्ज

भिलाई के नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोस्टिक्स एंड पैथोलॉजी सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

गुरुवार को भिलाई टाउनशिप निवासी पीड़िता नियमित जांच के लिए सेंटर पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान डॉक्टर ने गलत तरीके से उसके गुप्तांग को छुआ और छेड़छाड़ की। जांच कक्ष में उस समय कोई महिला स्टाफ मौजूद नहीं था। पीड़िता ने जांच समाप्त होने के तुरंत बाद अपने पति को घटना की जानकारी दी और दोनों सुपेला थाना पहुंचे।

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंटर के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच भी कराई गई है।

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!