छत्तीसगढ़िया नेता पर रेड — क्या अमित बघेल बच पाएंगे?….गिरफ्तारी के निशान पर अमित बघेल….₹5,000 का इनाम घोषित
रायपुर, दिनांक 11 नवम्बर 2025. छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार गठित टीमों ने आज अमित बघेल के संभावित ठिकानों और उसके करीबियों के निवास स्थानों पर छापेमारी की है।
अमित बघेल पर लगाए गए विभिन्न आरोपों के मद्देनज़र उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी में सहयोग हेतु आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष या निकटतम थाने को सूचित करें।
अमित बघेल की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा, और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

