मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘Maruti e-Vitara’ को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘Maruti e-Vitara’ को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
गुजरात, 26 अगस्त 2025।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e-Vitara के उत्पादन की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति प्लांट से इस SUV को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने मारुति प्लांट का दौरा किया और SUV की प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन भी किया।
खास बात यह है कि भारत में बनी यह इलेक्ट्रिक SUV न केवल घरेलू बाजार में उपलब्ध होगी बल्कि इसे जापान और यूरोप सहित 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

मारुति सुजुकी की यह पहली इलेक्ट्रिक SUV भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह वाहन आधुनिक तकनीक, बेहतर रेंज और उन्नत सुरक्षा फीचर्स से लैस होगा।
लॉन्चिंग समयसीमा एवं फीचर्स की जानकारी
कंपनी आने वाले महीनों में Maruti e-Vitara को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

