BIG BREAKING: विमान हादसा(plane crash) , महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

डिजिटल डेस्क।। महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा हो गया है। खबरों के मुताबिक उप मुख्यमंत्री अजित पवार उस विमान में सवार थे। लैंडिंग के वक्त यह विमान हादसा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजित पवार किसी कार्यक्रम के लिए बारामती जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में अजीत पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वे जिला परिषद चुनावों को लेकर आज बारामती में एक सभा करने के लिए एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से गए थे।

 

हालांकि, लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। प्लेन में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिटेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ भी घायल हुए हैं। सभी के घायल होने से इनकी मौत हो गई

दुर्भाग्यपूर्ण आज सुबह बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। 67 वर्ष की उम्र में उनका निधान हो गया। आइए उनके राजनीतिक जीवन से जुड़ी बाते जानते हैं

दिसंबर 2024 से देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के 8वें उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहें।

 

अजित अनंतराव पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ। वह एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे हैं। उनके पिता वी. शांताराम के राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के राजनीतिक नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में प्रवेश किया। जनता और समर्थकों के बीच वह ‘दादा’ के नाम से लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देओली प्रवर से की और माध्यमिक शिक्षा महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड से पूरी की। उनकी शिक्षा माध्यमिक स्तर तक ही रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!