यात्रीगण कृपया ध्यान दें:…..3 से 22 मई तक ट्रेनें प्रभावित, पैसेंजर सेवाएं रहेंगी बंद

डिजिटल डेस्क|दुर्ग/रायपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में South East Central Railway द्वारा गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य के चलते रायपुर से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्य 3 मई से 22 मई तक संचालित होगा, जिससे विशेष रूप से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, रायपुर से इतवारी की ओर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही गोंदिया और डोंगरगढ़ से चलने वाली कुछ गाड़ियों को भी रद्द किया गया है। यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई को रीवा से चलने वाली 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस अब जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट मार्ग से चलेगी।
  • 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई को इतवारी से चलने वाली 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रीवा एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट होकर संचालित होगी।

रद्द की गई ट्रेनें

  • 03 से 22 मई तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 05 से 24 मई तक इतवारी से चलने वाली 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 03 से 22 मई तक डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर (68711) रद्द रहेगी।
  • 03 से 22 मई तक गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर (68712) रद्द रहेगी।
  • 03 से 22 मई तक गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर (68713) रद्द रहेगी।
  • 03 से 22 मई तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–गोंदिया पैसेंजर (68716) रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!