दुर्ग ब्रेकिंग: ओम सत्यम शिक्षण समिति के अध्यक्ष व सचिव सम्मानित
छत्तीसगढ़ कौशल विकास एवं जन विकास समिति (पंजीयन क्रमांक 5468) द्वारा ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष श्री सीताराम ठाकुर एवं सचिव श्री दिलीप ठाकुर को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें विगत कई वर्षों से सामाजिक सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में दिए गए उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, श्री सत्य साई सेवा समिति तथा सत्यम शिवम् सुंदरम समिति ने दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

