BIG BREAKING: ED द्वारा गूगल और मेटा को नोटिस, 21 जुलाई को होगी पेशी
ANI Delhi/ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दुनिया की दो सबसे बड़ी दिग्गज कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है। सट्टेबाजी ऐप के मामले में जांच कर रही ईडी ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है। इस दौरान ईडी दोनों से पूछताछ करेगी।

दरअसल ईडी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप (Online Betting App Cases) के मामलों की जांच कर रही है। इससे जुड़े कई वित्तीय अपराध उजागर हो रहे हैं। इन ऐप को गूगल और मेटा जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रमोट किया जाता है, जिसके सिलसिले में ईडी ने अब दोनों कंपनियों को समन भेज दिया है।
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टेक दिग्गज गूगल और मेटा को नोटिस जारी कर 21 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया है। एजेंसी का आरोप है कि इन कंपनियों ने ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को विज्ञापन और प्रचार की सुविधाएँ दीं, जो अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में शामिल हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब कई फिल्मी सितारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी इन ऐप्स के प्रचार में शामिल होने का आरोप लगा है। अब मामला और गंभीर हो गया है क्योंकि जाँच का दायरा टेक कंपनियों तक पहुँच गया है।
सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी को पता चला है कि कई ऑनलाइन बेटिंग ऐप हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग में भी शामिल हैं। ईडी की पूछताछ में सामने आया कि गूगल और मेटा जैसे प्लेटफॉर्म पर इन ऐप्स को धड़ल्ले से प्रमोट किया जा रहा है। गूगल और मेटा विज्ञापन के लिए इन ऐप्स को कई स्लॉट्स देते हैं, जिससे न सिर्फ बेटिंग ऐप की लोकप्रियता बढ़ती है बल्कि इनके अवैध कार्यों को भी बल मिलता है।

ईडी ने भेजा समन
ऑनलाइन बेटिंग ऐप का नेटवर्क काफी दूर तक फैला है। ईडी अपनी जांच में सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में गूगल और मेटा कंपनियों को भी समन भेजा गया है। बता दें कि प्ले स्टोर और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म गूगल का हिस्सा हैं, तो वहीं मेटा इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी है।

