असली रोशनी बच्चों की मुस्कान में — नीतेश साहू ने बाल आश्रय गृह में मनाई दिवाली
छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता नीतेश साहू ने दीपावली के पावन अवसर पर आज खुले बाल आश्रय गृह में बच्चों के साथ मिलकर दीपावली मनाई।

मिठाई और फटाकों से सजी इस शाम में जब बच्चों के नन्हें चेहरों पर मुस्कान और खुशियाँ बिखरीं, तो माहौल रोशनी से जगमगा उठा। नीतेश साहू ने कहा —

“असली दीपावली की रोशनी किसी दीए की लौ में नहीं, बल्कि इन बच्चों की हंसी और मासूम चेहरे में बसती है।”
उन्होंने समाज से भी अपील की कि इस दीपावली पर सिर्फ घर ही नहीं, दूसरों के जीवन में भी खुशियाँ बाँटें —

“यकीन मानिए, असली दिवाली का एहसास वहीं मिलेगा।”

