दुर्ग में पूज्य युवा सिंधी समाज की नई टीम का गठन, युवाओं में दिखा उत्साह
दुर्ग। पूज्य युवा सिंधी समाज द्वारा आज सिंधु भवन में एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत समाज की विशेष बैठक संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर समाज की एकता और सम्मान को सुदृढ़ करने हेतु नई कार्ययोजना पर चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से समाज की नई संरचना को स्वीकृति दी गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु 5 प्रमुख एवं 2 प्रभारी पदों की घोषणा की गई।
नव-नियुक्त प्रमुख
- रवि केवलतानी
- मुकेश केशवानी
- मुकेश माखीजा
- मनीष मंघनानी
- सागर अठवानी
नव-नियुक्त प्रभारी
- प्रभारी महामंत्री: वरुण केवलतानी
- मीडिया प्रभारी: रौनक जुमनानी
इन घोषणाओं के साथ ही बैठक स्थल “जय झूलेलाल” के नारों से गूंज उठा। युवाओं ने तालियों और जयकारों के बीच नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूज्य युवा सिंधी समाज आने वाले समय में समाज की एकता, संस्कृति, और मर्यादा की रक्षा हेतु विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
सभी उपस्थित युवाओं ने एकस्वर में यह संकल्प लिया कि वे मिलकर सिंधी समाज के गौरव और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

